- Hindi News
- National
- Hajipur News If People Support The Police Crime Will End In Society Sudarshan
लोग अगर पुलिस का साथ देंगे तो खत्म हो जाएगा समाज में फैला अपराध : सुदर्शन
गांव नौशहरा में रविवार को क्राइम फ्री इंडिया ब्यूरो के सदस्यों की एक बैठक जिला महासचिव सुखदेव डडवाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला प्रधान सुदर्शन शर्मा ने शिरकत की। बैठक दौरान कंडी क्षेत्र में बढ़ रहा क्राइम चर्चा का मुख्य विषय रहा। सुदर्शन शर्मा ने कहा कि कंडी क्षेत्र कुछ वर्ष पहले शांत क्षेत्र के वर्ग में सबसे ऊपर था पर अब यहां पर भी क्राइम ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। इसकी मुंह बोलती तस्वीरें कुछ दिन पहले हुई चोरियां, अपहरण व ड्रग माफिया की वारदातें हैं। यह केवल पुलिस प्रशासन की ढीली कार्रवाई के चलते ही फली-फूली हैं। शर्मा ने कहा कि कुछ महीनों से थाना तलवाड़ा के अंतर्गत हुई वारदातों के आरोपी पुलिस ने हिरासत में लिए हैं, जिसके लिए एनजीओ थाना प्रभारी भूषण सेखड़ी की सराहना करती है। अगर पब्लिक और पुलिस में अच्छा तालमेल रहेगा तभी समाज में फैले अपराध पर पूर्ण रूप से नकेल डाली जा सकेगी। बैठक दौरान संगठन के साथ नए जुड़े सदस्यों को पहचान पत्र भी दिए गए। इस अवसर पर सुभाष चंद्र, रविन्द्र सिंह, प्रवीण कुमार, नरेश कुमार, दौलत राम, गुरविंदर सिंह मौजूद थे।