पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tanda News If The Hindu Leaders Are Not Protected They Will Encircle Moti Mahal Mikki Pandit

हिंदू नेताओं की सुरक्षा न की तो करेंगे मोती महल का घेराव : मिक्की पंडित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आए दिन कुछ शरारती तत्वों द्वारा हिंदू नेताओं पर जानलेवा हमले हो रहे हैं तथा आतंकवादी गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग कर रहे शिवसेना के नेताओं को निशाना बना रहे हैं। यह बातें सोमवार को महादेव मंदिर टांडा में शिवसेना पंजाब के वर्करों की बैठक में शिवसेना पंजाब के उत्तर भारत प्रमुख मिक्की पंडित ने कहीं। उन्होंने कहा कि जबसे कैप्टन सरकार सत्ता में आई है तब से हिंदू नेताओं पर जानलेवा हमलों में बढ़ौतरी हो गई है। कांग्रेस सरकार ऐसे माफिया गिरोह पर शिकंजा कसने की बजाए कागजी कार्रवाई करके हिंदुओं के जख्मों पर नमक छिड़क रही है। सोमवार को प्रातःकाल करीब 5-6 बजे शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय प्रचारक तथा धर्मगुरु महंत कशमीर गिरी महाराज के निवास स्थान खन्ना में शरारती तत्व द्वारा गोलीबारी की गई लेकिन वह बाल-बाल बच गए। इस हमले के रोष स्वरूप 11 मार्च को हिंदू संगठनों के सहयोग से शिवसेना पंजाब द्वारा खन्ना शहर बंद करवाया जाएगा। दोआबा प्रधान राहुल खन्ना ने कैप्टन सरकार तथा प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर महंत कशमीर गिरी पर हमला करने वालों को जल्द गिरफ्तार न किया तो पटियाला में मोती महल का घेराव करेंगे। यहां शिवम वैद्य, विकास जसरा, संजीव पंडित, पंडित मिथिलेश गर्ग, आकाश राणा, टोनी गिल रड़ा, विवेक विजन, मोहित धीर, जिंदर बनियाल, गगन प्रोज, गिंदा प्रोज, राजा सलेमपुर, गगन शर्मा, राकेश कुमार, सुधांशु मल्होत्रा, हरजीत सिंह, शुभम मल्होत्रा, रणजीत सिंह उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...