पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चक्क गुज्जरां में अवैध खनन रुका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चक्क गुज्जरां में फॉरेस्ट लैंड पर हो रही अवैध माइनिंग शनिवार को बंद हो गई। सुबह वहां से मशीनें हटा ली गईं। टिप्पर गायब थे। बता दें कि भास्कर ने शनिवार के अंक में मामले को उठाया था। चक्क गुज्जरां गांव मेहंग्रोवाल तक्खनी खड्ड में पड़ता है। इलाके में फॉरेस्ट विभाग की धारा 4 लगी होने से यहां किसी खड्ड की बोली नहीं हो सकती। क्योंकि इसके लिए फॉरेस्ट विभाग कभी भी एनओसी नहीं देता, लेकिन रेत ज्यादा होने से माइनिंग माफिया की नजर हमेशा रही है। वहीं, कई लोगों का कहना है कि कुछ समय बाद अवैध माइनिंग फिर शुरू हो जाएगी।

सरपंच बोले-माफिया ने पंचायत को ही रेत नहीं लेने दी थी

10 साल से चक्क गुज्जरा की सरपंची कर रहे सरपंच कमला देवी के पति जगदीश सिंह ने कहा कि गांव में गलियों में टाइलें लगाई जा रही थीं। इसलिए एक ट्राली रेत चाहिए थी। पंचायत को चो से रेत देने के लिए माफिया ने मना कर दिया। इसके बाद वे हलके से संबंधित कांग्रेसी विधायक पवन कुमार आदिया को मुश्किल बताई, लेकिन आदिया ने कहा कि अपनी जमीन से रेत उठा लो। थाने में भी ऐसा ही जवाब मिला। जगदीश सिंह ने बताया कि कहा था कि हमने तो वहां से नरेगा की महिलाओं को ले जाकर ट्राली भरनी है। गांव में हो रही अवैध माइनिंग संबंधी पूछा कि शिकायत क्यों नहीं की तो जगदीश सिंह ने कहा कि रोज टीवी देखते हंै। ऐसी जगहों पर ट्राली के नीचे देकर माफिया लोगों को मार देता है। बाद में एक्सिडेंट बना दिया जाता है। पुलिस को शिकायत करेंगे तो पुलिस हमारे नाम उनको बता देंगी। हम मरना नहीं चाहते। पहले कई शिकायतें कर चुके हंै पर सुनवाई नहीं हुई। यहां तक बताया कि किसी को माइनिंग वाली जगह जाने की अनुमति नहीं है।

गांव चक्क गुज्जरां में शनिवार को माइनिंग नहीं हुई और मशीनें वहां से गायब थीं।

14 मार्च के अंक में प्रकाशित खबर।

इधर...आदिया बोले-दिन में होने वाली माइनिंग जायज है

वहीं, शनिवार को हरियाना में एक सामरोह में आए शामचौरासी के विधायक पवन आदिया ने बेतुका बयान दिया। पत्रकारों ने चक्क गुज्जरां में हो रही माइनिंग संबंधी पूछा तो बोले-दिन में माइनिंग हो रही है तो वह जायज है। जब पूछा कि माइनिंग अधिकारी ने शुक्रवार को स्टेटमेंट दी थी कि इलाके की किसी भी खड्ड की बोली नहीं हुई। न माइनिंग की आज्ञा है तो आदिया ने कहा-माइनिंग अधिकारी से बात करवाएं मैं पूछता हूं। पत्रकारों ने फोन लगाया पर अधिकारी ने नहीं उठाया। फिर आदिया ने ही फोन लगाया पर अधिकारी ने फोन नहीं उठाया। अधिकारी ने फोन बंद कर लिया। बाद में कहा कि इससे उनका लेना देना नहीं है।
खबरें और भी हैं...