पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hoshiarpur News In Chakkowal Shekhan Woman Swallows Three Year Old Son Sulfas Child Dies Serious Herself

चक्कोवाल शेखां में महिला ने तीन साल के बेटे के साथ निगला सलफास, बच्चे की मौत, खुद गंभीर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव चक्कोवाल शेखां में मंगलवार सुबह 8 बजे के करीब 27 साल की महिला ने सुसराल परिवार में झगड़े से दुखी होकर 3 साल के बच्चे सहित सल्फॉस निगल ली। इस कारण बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला को इलाज के लिए जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इसकी हालत भी नाजुक है। थाना बुल्लोवाल की पुलिस ने महिला के पिता के बयानों पर उसकी सास के खिलाफ धारा 306 आईपीसी में केस दर्ज किया है अौर बच्चे का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। उधर दोनों पक्ष एक दूसरे पर अारोप लगा रहे हैं। थाना बुल्लोवाल के एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि गांव मेहटियाना के लाल चंद ने पुलिस को मंगलवार को बताया कि उसकी लड़की अमनदीप कौर (27) की शादी गांव चक्कोवाल शेखा के मदन लाल पुत्र हरि कृष्ण के साथ 4 साल पहले हुई थी। उसका दामाद मदन लाल 2 साल पहले दुबई चला गया। उनका एक तीन साल का बेटा जश्न है। शादी के बाद अमनदीप कौर की सास गुरदीप कौर उसके साथ झगड़ा करती रहती थी। लड़की इस बारे में उनको बताती रहती थी। दामाद सारा खर्च अपनी मां को ही भेजता था। मंगलवार सुबह 8 बजे उनको बिचौलिए का फोन आया कि उनकी लड़की ने खुद अौर बेटे जश्न को जहर पिला दी है। लड़के की मौत हो गई है जबकि अमनदीप कौर को जालंधर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।

लाल चंद ने आरोप लगाया कि अमनदीप ने जहरीली दवाई अपनी सास गुरदीप कौर से दुखी होकर निगली। पुलिस ने उसके बयानों पर सास गुरदीप कौर के खिलाफ धारा 306 आईपीसी में केस दर्ज किया। वहीं लड़की परिवार ने अारोप लगाया कि पुलिस उनको अपनी बेटी से मिलने नहीं दे रही। थाना बुल्लोवाल के एएसआई नरेश कुमार ने बताया कि अमनदीप कौर की हालत गंभीर है। उसके बयानों के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। किसी से धक्केशाही नहीं की जा रही।

खबरें और भी हैं...