पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hoshiarpur News In Merit Of Student University Of Hindi Department Of Spn College

एसपीएन कॉलेज के हिंदी विभाग की छात्र यूनिवर्सिटी की मेरिट में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुकेरियां | पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित किए एमए हिंदी के प्रथम सेमेस्टर में स्वामी प्रेमानंद महाविद्यालय का शानदार परिणाम रहा। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. समीर शर्मा ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह कॉलेज के लिए बहुत अच्छी उपलब्धि है। जहां इन परिणामों में कॉलेज की हिंदी विभाग की छात्रा रिम्पी ने कॉलेज में अव्वल रहते हुए यूनिवर्सिटी मेरिट लिस्ट में 79.5% अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। वही कक्षा की निधिका और पूजा देवी ने भी क्रमशः 76.75 और 75.5% अंकों के साथ कालेज में दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता के लिए कालेज प्रबंधकीय समिति ने कालेज के प्रिंसिपल डा. समीर शर्मा को, हिंदी विभाग के अध्यक्ष डा. समीर महाजन, डा. सोनिया शर्मा, प्रो. सूरजमाला के साथ साथ मेधावी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी।
खबरें और भी हैं...