15 को 58वें वार्षिक भंडारे का एसएसपी को दिया निमंत्रण पत्र
होशियारपुर | मंदिर सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ चौ के पार सुखियाबाद में वार्षिक 58वां भंडारा 15 मार्च को किया जा रहा है। इस संबंध में जिला पुलिस कप्तान गौरव गर्ग को प्रबंधक कमेटी ने निमंत्रण पत्र सौंपा। प्रबंधकों प्रधान नरिंदर बग्गा, सीनियर उपाध्यक्ष दीपक मरवाहा, कोषाध्यक्ष राजू मरवाहा, दविंदर, एडवोकेट आरपी धीर, सचिव कृष्ण गोपाल आनंद, मीडिया प्रभारी अश्विनी छोटा ने बताया कि 15 मार्च को सुबह 8 बजे पूजन होगा, 9 बजे हवन, 12.30 बजे कन्या पूजन किया जाएगा। इसके बाद भंडारा होगा तथा ध्वजारोहण की रस्म अदा की जाएगी। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश, कैबिनेट मंत्री पंजाब सरकार सुंदर शाम अरोड़ा, पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना, तीक्ष्ण सूद, वरिष्ठ समाज सेवक डॉ. रमन घई उपस्थित होंगे।