- Hindi News
- National
- Hoshiarpur News It Is Impossible To Imagine A Society And Family Without A Woman
बिना महिला के समाज और परिवार की कल्पना करना असंभव
महिला दिवस के मौके पर सिविल अस्पताल के गायनी वार्ड में वन स्टॉप सेंटर की ओर से एक समारोह का आयोजन किया गया। यह जानकारी वन स्टॉप सेंटर की आईटी परमिंदर कौर और आईटी रणदीप कौर ने दी। इस मौके पर कुलदीप सिंह ने कहा कि महिला परिवार और समाज का एक अभिन्न अंग है, जिसके बिना परिवार और समाज की कल्पना करना बेफिजूल है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने प्रति जागरूक और संवेदनशील होकर कुछ नया करने का संकल्प लेने की जरूरत है। आईटी परमिंदर कौर और रणदीप कौर ने महिलाओं को उनके अधिकारों और उनके सेंटर की तरफ से महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। समारोह के दौरान 35 गर्भवती महिलाओं और प्रसूता को मदर बेबी किट दी गई। इस मौके पर रविंदर कौर, रणजीत कौर, राज बाला, डॉ. जसविंदर, डॉ. महिमा मिन्हास, रजनी, विनोद ओहरी, राजीव कुमार, सुरिंदर पाल मौजूद रहे।