पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hoshiarpur News Jalandhar Defeated Pathankot 41 To Enter The Quarter Finals

जालंधर ने पठानकोट को 4-1 गोल से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरपंच हरमिंदर सिंह संधू ने किया उद्धाटन

शहीद बाबा र| सिंह स्टेडियम चब्बेवाल मे फुटबॉल की सीनियर स्टेट चैंपियनशिप शनिवार शुरू हो गई। उद्घाटनी मैच जिला जालंधर और पठानकोट की टीमों के बीच खेला गया।

मैच का उद्घाटन कस्बे के सरपंच एवं आम आदमी पार्टी के विस क्षेत्र चब्बेवाल के प्रधान हरमिंदर सिंह संधू ने किया। यह टूर्नामेंट जिला फुटबॉल एसोसिएशन के प्रधान गुरदेव सिंह गिल, पूर्व सरपंच मोहन सिंह कनाडा, पूर्व सरपंच सुरिंदरपाल सिंह संधू की अगुवाई मे 14 मार्च से 17 मार्च तक करवाया जा रहा है। उद्घाटनी मैच मे जालंधर ने पठानकोट को 4-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल मे प्रवेश कर लिया है। जिला जालंधर का मुकाबला रविवार को रोपड़ के साथ 11 बजे होगा। दूसरा मैच जिला मोहाली और नवांशहर की टीमों के बीच खेला गया। इस मैच मे मोहाली ने नवांशहर को 2-1 से हरा कर क्वार्टर फाईनल मे प्रवेश कर लिया। मोहाली का मुकाबला रविवार को होशियारपुर के साथ सुबह 9 बजे खेला जाएगा।

जानकारी देते हुए हरनंदन सिंह खांबड़ा जर्नल सचिव जिला फुटबाल एसोसिएशन एवं बंदन सिंह ज्वाइंट सचिव ने बताया कि सीनियर स्टेट चैंपियनशिप के चार क्वार्टर फाइनल मैच 15 मार्च दिन रविवार को होंगे, पहला मैच 9 बजे, दूसरा मैच 11 बजे, तीसरा मैच 1 बजे और चौथा मैच 3 बजे खेला जाएगा। सेमीफाइनल मैच 16 मार्च को खेला जाएगा। 17 मार्च को तीसरे स्थान के लिए मैच और उसके बाद फाइनल मैच होगा। इस मौके पर सरपंच हरमिंदर सिंह संधू एवं पूर्व सरपंच मोहन सिंह कनाडा व सुरिंदरपाल सिंह संधू ने कहा कि चब्बेवाल इलाका निवासियों के लिए यह सौभाग्य की बात है कि सीनियर स्टेट चैंपियनशिप चब्बेवाल के खेल के मैदान मे हो रही है। इस बात के लिए वह डीएफए के आभारी हैं।

इस मौके मोहन सिंह कनेडा, सतपाल सिंह पंच, जस्सा झूट्टी कनाडा, सरदारा सिंह पन्नू, बख्शीश सिंह संधू, रछपाल सिंह संधू, रणजीत सिंह बावू, राधे शाम (बी एस एफ),खड़क सिंह, सतनाम सिंह मैहना, सतिंदर जीत सिंह, जसवीर सिंह संघा, गुरसेवक सिंह सेबी, सरबजीत सिंह, दलजिंदर सिंह बडियाल, तजिंदर सिंह, निरपाल सिंह व अवतार सिंह मौजूद थे।

खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते कस्बे के सरपंच हरमिंदर सिंह संधू, पूर्व सरपंच मोहन सिंह कनाडा, पूर्व सरपंच सुरिंदरपाल सिंह संधू, हरनंनदन सिंह खांबड़ा व अन्य।-भास्कर

खबरें और भी हैं...