जेम्स कैम्ब्रिज में किंडरगार्टन ग्रेजुएशन सेरेमनी
जेम्स कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में प्रिंसिपल वैशाली शर्मा के नेतृत्व में किंडरगार्टन ग्रेजुएशन सेरेमनी करवाई गई। समारोह में वासल एजुकेशनल ग्रुप की डायरेक्टर ईना मुख्यातिथि थीं। प्रि फाउंडेशन कक्षा के छात्रों ने प्रार्थना कर कार्यक्रम का आगाज किया। फाउंडेशन स्टेज 1 के छात्रों ने स्वागत गीत पर नृत्य करते हुए अभिभावकों तथा मेहमानों का स्वागत किया। फाउंडेशन स्टेज 2 के छात्रों ने स्टेज पर आकर अध्यापकों का धन्यवाद किया तथा अभिभावकों के लिए प्यार की अभिव्यक्ति कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में किंडरर्गाटन पास कर रहे बच्चों ने गाने द्वारा पूरे वर्ष की उपलब्धियों को सबके समक्ष रखा। प्रिंसिपल वैशाली शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का मकसद फाउंडेशन स्टेज 2 के छात्रों कोे किंडरगार्टन पास करने पर सम्मानित करना तथा प्राइमरी स्कूल में सवा 2-6 साल की आयु वर्ग के बच्चों पर अतिरिक्त बोझ न डालते हुए अनुकूल वातावरण में रोमांचक गतिविधियों पर आधारित शिक्षा देना है। वासल एजुकेशनल ग्रुप के प्रधान केके वासल, चेयरमैन संजीव वासल तथा सीईओ राघव वासल ने बच्चों की बेहतरीन परवरिश के लिए अभिभावकों तथा अध्यापकों को मिलकर शिक्षा तथा मूल्यवान संस्कार देने की बात कही।