- Hindi News
- National
- Garhshankar News Janwadi Stree Sabha Celebrated International Women39s Day At Dr Bhag Singh Hall
जनवादी स्त्री सभा ने डॉ. भाग सिंह हाल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया
जनवादी स्त्री सभा ने स्थानीय डाॅ. भाग सिंह हाल में एक समागम कर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। प्रांतीय नेता बीबी सुभाष मट्टू ने कहा कि जनवादी स्त्री सभा निरंतर महिला की लोक सभा व विधानसभा में आरक्षण के लिए लड़ रहे हैं। बीबी मट्टू ने कहा कि निर्भय कांड, कठुआ कांड व उन्नाव बीजेपी के विधायक कुलदीप सेंगर के कांड सहित भ्रूण हत्या व स्त्रियों पर होते अत्याचारों खिलाफ जनवादी स्त्री सभा आवाज बुलंद करती आ रही है। बीबी सुरिंदर कौर चुंबर ब्लाक समिति सदस्य व सभा की तहसील सचिव नरंजन कौर ने पंजाब सरकार द्वारा बसों में 4 से 16 तक सीट रिजर्व तथा आधा किराया संबंधी मानी गई मांग को लागू करने की मांग की। उन्होंने दिल्ली में हुए कत्लेआम की निंदा करते सख्त सजाएं देने व नशे के सौदागरों को जेलों में बंद करने की मांग करते लोगों को 31 मार्च को चंडीगढ़ रैली में भारी संख्या या में पहुंचने की अपील की। इस मौके अन्य के साथ बीबी जसविंदर कौर बोड़ा, रघुवीर कौर, सत्या, शकुंतला, अमरजीत कौर, प्यार कौर, रेशम कौर, रानो, गुरदीप कौर, कशमीरो, गुरब श कौर, तलजिंदर कौर, दलजीत कौर, मंजू, रीट, सोनू, सुदेश भवानीपुर आदि माैजूद रहे।