- Hindi News
- National
- Datarpur News Kalash Yatra Organized To Commemorate The Saint Conference
संत सम्मेलन के उपलक्ष्य में कलश यात्रा निकाली
17 को ध्वजारोहण कर लगाया जाएगा लंगर
नजदीकी गांव गोईबाल के ब्लू मोहल्ले में स्थित माता वैष्णो कुल देवी के पावन दरबार में दसवें वार्षिक चार दिवसीय धार्मिक समागम का आगाज शनिवार को भव्य कलश यात्रा निकाल कर किया गया। महंत रमेश दास महाराज की अध्यक्षता में आयोजित समागम मे पंडित अमित गौतम ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ यजमानों से हवन में आहुतियां डलवाईं। उसके बाद ढोल बैंडबाजों के साथ कलश यात्रा के लिए भक्तजन माता वैष्णो कुल देवी के उच्चे जयघोष लगाते हुए रवाना हुए। कलश यात्रा में सबसे आगे 11 कन्या व महिलाएं सिर पर कलश उठाकर चल रही थी। उनके पीछे भजन कीर्तन का गुणगान किया जा रहा था। मुकेरियां हाइडल नहर के खटिगढ़ पुल पर वरुण देवता जी का पूजन कर कलश भर कर यात्रा का काफिला वापस दरबार पहुंचा। दरबार के मुख्य सेवादार बाबा अर्जुन सिंह ने बताया कि रविवार और सोमवार को दोपहर दो से शाम पांच बजे तक संत महापुरुषों के प्रवचन होंगे। 17 मार्च को ध्वजारोहण कर अटूट लंगर लगाया जाएगा। काफिले में लुकिंदर मिंटू, यसपाल भंबोता, विशन दास, दलजीत सिंह, शम्मी डढबाल, रिशू, मनोज, नरेश कुमारी, रिशमा, सुरिष्ठा, सहित भारी तादाद में भक्तजन शामिल थे।
गोईबाल ब्लू मोहल्ले में निकाली कलश यात्रा में बाबा अर्जुन सिंह व सिर पर कलश उठाकर चलतीं महिलाएं।