पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hoshiarpur News Kandi Region39s Daughter Varsha Honored As Part Of Youth Exchange Program Japan

यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम जापान का हिस्सा बनी कंडी क्षेत्र की बेटी वर्षा को किया सम्मानित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पंजाब के होशियारपुर जिले के कंडी क्षेत्र के गांव लब्बर के एक मजदूर मदन लाल की बेटी वर्षा ने अपने घर की आर्थिक तंगी के चलते भी अपनी काबलियत के साथ सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कमाही देवी और अपने परिवार का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रौशन किया है।

वर्षा का चुनाव यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम जो कि जापान में होने जा रहा है उसका हिस्सा बनी है । पूरे भारतवर्ष में से 50 विद्यार्थियों की जोन यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम जापान के लिए चुनाव हुआ है। जिनमें से वर्षा एक है। परिवार की आर्थिक हालत कमजोर होने के बावजूद भी वर्षा ने दसवीं कक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल किए थे और ग्यारहवीं की शिक्षा साइंस ग्रुप के माध्यम से कर रही है । इस मौके नरेश डडवाल ने कंडी डवलपमेंट फ्रंट के मेंबरों के साथ लेकर वर्षा के घर पहुंचे कर उसकी हौसला अफजाई की करते हुए नरेश डडवाल ने बेटी वर्षा को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।

इससे पहले पंजाब के शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार ने वर्षा के घर पहुंच कर उसे सम्मानित किया था। इस मौके वर्षा के पारिवारिक जनों के साथ कंडी डेवल्पमेंट फ्रंट के सदस्य उपस्थित थे।

वर्षा को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित करते नरेश डडवाल।
खबरें और भी हैं...