- Hindi News
- National
- Hoshiarpur News Karmayogi Award To Be Given To Progressive Farmer Karnail Singh And Young Achiever Agam Khanna
प्रगतिशील किसान करनैल सिंह अौर यंग अचीवर अगम खन्ना को दिया जाएगा कर्मयोगी अवॉर्ड
होशियारपुर के प्रगतिशील किसान करनैल सिंह व यंग अचीवर अगम खन्ना को चंडीगढ़ के पंजाब कला भवन में प्रणय ग्रुप की ओर से कर्मयोगी अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। 14 मार्च को आयोजित होने वाले भव्य समारोह के दौरान यह अवॉर्ड इंडियन अॉयल कार्पोरेशन के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर सुजोय चौधरी की ओर से दिया जाएगा।
अगम ने खड़ी कर दी 35 करोड़ की कंपनी
इसी तरह गढ़शंकर के 30 वर्षीय अगम खन्ना भी उन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं जो लीक से कुछ हटकर काम करना चाहते हैं। मध्यम वर्ग परिवार से संबंधित अगम ने परिवार को आर्थिक रूप में सहयोग करने के लिए पढ़ाई के साथ ही काम शुरू कर दिया था। 2006 में उन्होंने अपना स्टार्टअप शुरू किया। वे करियाने के सामान की पैकिंग कर डिलिवरी करते थे। काम करते-करते उन्होंने इलेक्ट्रानिक एंड कम्यूनिकेशन में डिग्री की और बाद में कुछ समय के लिए नौकरी भी की। उन्होंने अपने स्टार्ट को जारी रखा और इसी काम को और आगे बढ़ाने के लिए मेहनत की। उन्होंने छोटे से काम को फैलाते हुए करियाना किंग के नाम से ब्रांड बना लिया है। उनकी वार्षिक टर्न ओवर 35 करोड़ रुपए है। अगम अपनी कमाई से सामाजिक कार्यों में भी मदद करते हैं।
रासायन मुक्त खेती कर रहे हैं करनैल
प्रणय ग्रुप के प्रोजेक्ट हेड संजीव राणा ने कहा कि होशियारपुर के गांव बसी गुलाम हुसैन के प्रगतिशील किसान करनैल सिंह 70 प्रतिशत पैरालाइज होने के बावजूद रासायन मुक्त खेती कर स्वस्थ समाज का संदेश दे रहे हैं। वे शारीरिक अक्षमता के बावजूद न सिर्फ एक सफल किसान बने हैं वहीं एक मजबूत इंसान बन कर भी उभरे हैं।