पेंट करते समय मजदूर को लगा करंट, झुलसा
होशियारपुर | चिंतपूर्णी रोड पर गांव चौहाल में एक धार्मिक स्थान के नजदीक पेंट कर रहा व्यक्ति करंट लगने के कारण बुरी तरह झुलस गया। उसको इलाज के लिए होशियारपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सिविल अस्पताल में भर्ती राजिंदरपाल (50) निवासी ढोलनोवाल ने बताया कि वह गांव चौहाल में एक धार्मिक स्थान के पीछे पेंट कर रहा था। जब वह सीढ़ी को उठाकर दीवार के साथ लगाने लगा तो सीढ़ी के ऊपर गुजर रही बिजली की तारों से टकरा गई और जोरदार करंट लगने के कारण उसकी पीठ बुरी तरह से झुलस गई। धार्मिक स्थान के सेवादार मलकीत सिंह समेत गांव के लोगों ने उसको इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।