धार्मिक जगह से लाखों की चोरी
शाम चौरासी | शाम चौरासी के नजदीकी गांव रंधावा बरोटा में एक धार्मिक जगह से लाखों की चोरी की गई। गांव रंधावा बरोटा में पड़ते पुराना पिंड में एक धार्मिक जगह के गद्दी नशीन बाबा बिंदा शाह ने बताया कि रात को चोरों ने मंदिर के गोदाम रूम में रखी सामान से भरी हुई पेटी, ट्रंक, बर्तन और नकदी के अलावा मंदिर में रखी हुई प्रसाद बांटने वाली बाल्टियां चोरी कर ली। इस संबंध में उन्होंने शामचौरासी पुलिस चौकी को सूचित कर दिया है।