अध्यापकों पर लाठीचार्ज की निंदा
होशियारपुर | आम आदमी पार्टी के राज्य उपप्रधान संदीप सैनी ने एक प्रेस बयान जारी करते कहा कि पंजाब की मौजूदा कांग्रेस सरकार द्वारा पटियाला में बेरोजगार अध्यापकों पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज करवा कर अंग्रेजी शासन की यादें ताजा कर दी है, उन्होंने कहा कि आज आम जनता यह सोचने को मजबूर हो गई है कि जिस कांग्रेस पार्टी एवं उसकी सरकार द्वारा रोजगार मांगने पर लाठियों से पिटाई होती हो उसकी मानसिकता बहुत ही घटिया स्तर की है।