- Hindi News
- National
- Hoshiarpur News Lathicharge On Ett Teachers On Women39s Day Is Condemnable Dr Ravjot
महिला दिवस पर ईटीटी टीचरों पर लाठीचार्ज निंदनीय : डॉ.रवजोत
होशियारपुर | महिला दिवस पर बेरोजगार महिला ईटीटी अध्यापकों पर पटियाला में कांग्रेस सरकार की शह पर पुलिस की तरफ से लाठीचार्ज किए जाने की जितनी भी निंदा की जाए वो कम है और इस घटना से साफ हो चुका है कि कांग्रेस सरकार महिलाओं का सममान नहीं कर रही।
उक्त प्रगटावा होशियारपुर में आम आदमी पार्टी के जिला दफ्तर में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते पार्टी के दोआबा जोन के प्रधान डॉ. रवजोत ने किया। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में महिलाएं बढ़ चढ़ कर भाग ले रही है और देश-समाज की तरक्की में महिलाओं के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता लेकिन राज्य की कांग्रेस सरकार यह बात भूल चुकी है और यही कारण है कि ईटीटी अध्यापकों पर लाठीचार्ज किया गया और वो भी राज्य के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के शहर में। ईटीटी अध्यापकों को उनका हक दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी आने वाले दिनों में पंजाब सरकार के खिलाफ संघर्ष शुरू करेंगी।
इस मौके पार्टी के जनरल सेक्रेटरी पंजाब जसबीर सिंह राजा गिल, जिला प्रधान गुरविंदर पाबला, जिला वाइस प्रधान लवदीप सिंह गिल, मीडिया इंचार्ज प्रदीप सैनी आदि मौजूद थे।
प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते डॉ. रवजोत, जसवीर राजा व गुरविंदर पाबला।