पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hoshiarpur News Lions Club Hoshiarpur Planted Saplings In The Lighted Ground

लायंस क्लब होशियारपुर ने रोशन ग्राउंड में लगाए पौधे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लायंस क्लब होशियारपुर ने रोशन ग्राउंड में क्लब प्रधान बरजिंदरजीत सिंह की अध्यक्षता में पौधे लगाए। इसका उद्घाटन नगर निगम के मेयर शिव सूद ने किया। क्लब द्वारा इस अवसर पर ग्राउंड के इर्द-गिर्द पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी भेंट किए गए। मेयर शिव सूद ने लायंस क्लब की सराहना करते हुए कहा कि क्लब द्वारा शहर को बढ़िया बनाने के िलए पूरा सहयोग दिया जा रहा है। इससे पहले क्लब ने होशियारपुर की मशहूर शिमला पहाड़ी को मेनटेन करने की भी जिम्मेवारी ली हुई है और बखूबी निभा रहे हैं। इस अवसर पर प्रेम सिंह डिप्टी मेयर, निपुन शर्मा, सुरेश भाटिया, संतोख सिंह (सभी पार्षद), प्रधान सिख वेलफेयर सोसायटी अजविंदर सिंह, अशोक कुमार शोकी, लायन महावीर सिंह, ओंकार सिंह, दविंदर अरोड़ा, मोहिंदर सिंह, दर्शन सिंह, विपन तलवार, श्याम नरूला, रमन जग्गी, अशोक कुमार, संजीव अरोड़ा, कुलविंदर सिंह, संजय बेदी, अरविंदपाल सिंह, अजय चावला आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...