लिटल एंजल के बच्चों ने हर्षोल्लास से मनाई होली
लिटल एंजल स्कूल शेखां मोहल्ला में स्कूल के एमडी पूनम छाबड़ा की अध्यक्षता में होली पर्व का आयोजन किया गया। छोटे छोटे बच्चों ने कृष्ण और राधा के साथ फूलों की होली खेलकर बहुत आनंद लिया। स्कूल के प्रिं. आशा छाबड़ा का मानना है कि इस तरह भारत के पर्व मिलजुल कर मनाने से एकता की भावना उत्पन्न होती है। इस दौरान उन्होंने बच्चों को सावधानी से होली खेलने के लिए भी प्रेरित किया।
लिटल एंजल स्कूल में राधा-कृष्ण के स्वरूप में बने बच्चों के साथ एमडी पूनम छाबड़ा व प्रिं. आशा छाबड़ा।