पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mukerian News Mahavir Langar Welfare Society Organized A Procession In Gaddiwala

गढ़दीवाला में महावीर लंगर वेलफेयर सोसायटी ने निकाली शोभायात्रा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होशियारपुर | महावीर लंगर वेलफेयर सोसायटी गढ़दीवाला की ओर से वार्षिक शोभायात्रा निकली गई। इस मौके सबसे पहले श्री हनुमान मंदिर गांधी चौक में पूजा अर्चना की गई। उस उपरांत शोभायात्रा श्री हनुमान मंदिर से आरंभ होकर गढ़दीवाला शहर के विभिन्न बाजारों, मोहल्लों, मेन रोड से होती हुई वापस गांधी चौक में पहुंच कर समाप्त हुई। इस मौके पर भगवान श्रीराम, सीता, हनुमान जी, भगवान शिव आदि अनेक सुंदर झांकियां सजाई गई। इस मौके पर आम आदमी हलका टांडा के इंचार्ज वालंटियर जसवीर सिंह राजा उपस्थित हुए। उनके साथ मास्टर रछपाल सिंह, चौधरी राजविंदर सिंह राजा, आदेश गुप्ता, विनोद कल्याण, धर्मेंद्र कल्याण, केशव शर्मा, सुभाष कुमार भाषी, अतुल शर्मा, पुनीत तलवाड़ व बजरंग दल के सभी सदस्य उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...