पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

माहिलपुर पुलिस ने काबू किए गैंगस्टर का लिया 4 दिन का रिमांड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

माहिलपुर | 8/9 मार्च की मध्य रात्रि थाना माहिलपुर के पत्ती चरनपुर में थाना पुलिस माहिलपुर अौर सीआईए स्टाफ नवांशहर ने एक गैंगस्टर को ढेर कर दिया अौर उसका एक साथी काबू कर लिया। जबकि एक अंधेरे का फायदा उठा भागने में सफल हो गया था। पुलिस द्वारा काबू किए गैंगस्टर को गढ़शंकर की एक अदालत से रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी माहिलपुर इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने बताया कि काबू किए गए गैंगस्टर गुरजंट सिंह उर्फ जंटा निवासी लोहगढ़ थाना नूरमहल (जालंधर) का 4 दिन का रिमांड मिला है। आरोपी से पूछताछ जारी है कि उनकी क्षेत्र में कोई एेसी बड़ी घटना में तो शमूलियत तो नहीं या क्षेत्र में उनका कौन मददगार है।
खबरें और भी हैं...