पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रक्तदान से बचाई जा सकती हैं कई जिंदगियां : अवतार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मानवता सेवा सोसायटी नंगल खुंगा के प्रधान अवतार सिंह तारी की अगुवाई में गांव धुग्गा कलां की पंचायत के सहयोग से शुक्रवार को 34वां रक्तदान तथा मुफ्त मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया, जिसका उद्घाटन डेरा बाबा भगत राम नंगल खुंगा के गद्दी नशीन संत नरेश गिरी महाराज ने किया। कैंप में नौजवानों ने 40 यूनिट रक्तदान किया। डॉक्टरों की टीमों ने करीब 265 मरीजों का चेकअप करके मुफ्त दवाइयां दी। संत नरेश गिरी महाराज ने कहा कि रक्तदान करना प्रभु भक्ति के बराबर है। अगर प्रत्येक धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं मुफ्त मेडिकल कैंप आयोजित करे तो आर्थिक तौर पर जो गरीब इलाज से वंचित रह रहे मरीजों को इसका काफी फायदा हो सकता है। मानवता की सेवा करने से जहां मन को शांति मिलती है वहीं सतगुरु की आपार कृपा भी प्राप्त होती है। इस मौके पर प्रधान अवतार सिंह तारी ने कहा कि सोसायटी द्वारा गरीब मरीजों के लिए हर महीने दो-तीन कैंप जरूर आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान से मौत से जूझ रही कई कीमती जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। इस मौके पर सरपंच करमजीत कौर, गुरमीत सिंह, हरबंस सिंह, जसप्रीत सिंह, गुरदीप सिंह, मलकीत सिंह, पवन दीप सिंह, नवराज दीप सिंह, सुखप्रीत सिंह, ईश्वर सिंह, दर्शन कौर, हरप्रीत कौर, परमिंदर कौर, प्रभजोत कौर, हरमंदीप सिंह, नरमेल सिंह, परमिंदर सोनी, जसवंत सिंह, उषा रानी, सरूप सिंह उपस्थित थे।

रक्तदानियों को सम्मानित करते सोसायटी के प्रधान अवतार सिंह तारी।
खबरें और भी हैं...