- Hindi News
- National
- Hoshiarpur News Mata Sudiksha Maharaj Inaugurated The New Building Of Satsang Bhawan In Gadhidiwala
गढ़दीवाला में सत्संग भवन की नई इमारत का माता सुदीक्षा महाराज ने किया उद्घाटन
निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा महाराज ने गढ़दीवाला में बने नए संत निरंकारी सत्संग भवन का उद्घाटन किया अौर उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस प्रकार के भवन इसलिए बनाए जाते हैं कि सभी सन्त-महापुरुष मिल बैठकर प्रभु परमात्मा का सिमरण और यशोगान कर सकें। इस दौरान माता सुदीक्षा महाराज ने शांति के प्रतीक गुब्बारे भी आसमान में छोड़े। उन्होंने सभी को एक-दूसरे के सहयोग के साथ मिलकर मिशन के प्रचार में योगदान देने और अपनी, जिम्मेवारियों को निभाने का संदेश दिया। उन्होंने आगे कहा कि आपसी भाईचारा, प्रेम प्यार कायम रखना चाहिए और हमेशा हर एक की भलाई की कामना करनी चाहिए। इस अवसर पर मेंबर इंचार्ज महात्मा एचएस चावला, जोनल इंचार्ज मनोहर लाल शर्मा, क्षेत्रीय संचालक सरूप सिंह, मुखी महात्मा अवतार सिंह, दसूहा, हरियाना, बुल्लोवाल, शामचौरासी, टांडा, तलवाड़ा आदि से श्रद्धालु पहुंचे थे।