पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hoshiarpur News Meeting Of Improvement Trust For Development Works On 16th Marwaha

विकास कार्यों को लेकर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की बैठक 16 को : मरवाहा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की बैठक में जानकारी देते एडवोकेट मरवाहा और अन्य।

होशियारपुर | इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा ने बताया कि शहर के विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए निगम ट्रस्टियों एवं अधिकारियों की बैठक 16 मार्च को रखी गई है। बैठक में नगर सुधार ट्रस्ट के तहत आते विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए एजेंडा तैयार किया जाएगा और प्रोजेक्टों में तेजी लाने पर चर्ची की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए जो प्रोजेक्ट सरकार से पास करवाए गए हैं उन पर जल्द कार्य शुरू होने जा रहा है। उन्होंने ट्रस्टियों एवं अधिकारियों से कहा कि वे समय पर पहुंचकर बैठक के एजेंडे पर अपने विचार पेश करें तथा विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान करके कार्यों को करवाने में योगदान डालें। यहां ईओ राजेश कुमार, एक्सईएन राकेश शर्मा, जेई मनदीप आदिया, ड्राफ्टमैन रविंदर कौर मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...