पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बहुरंग कला मंच के सदस्यों ने महिलाओं का किया सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होशियारपुर | बहुरंग कला मंच तथा श्री ग्रेसा की ओर से महिला दिवस पर शिवनामदेव अपना घर में एक समागम का आयोजन किया गया। जिसमें दर्शन सिंह दर्शन, कुलविंद्र सिंह जंडा, डाॅ. कर्मजीत सिंह, डाॅ. धर्मपाल साहिल, बलराज सिंह तथा रंगकर्मी अशोक पुरी विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस दौरान डाॅ. कर्मजीत सिंह ने आज के समय में महिलाओं की समाज में स्थिति के बारे में बताया। इस दौरान महिलाओं को सम्मानित किया गया। धर्मपाल साहिल ने कहा कि आज के जीवन मनुष्य में पढ़ने से ज्यादा देखने में रुचि रखता है, किसी भी रचना का पहला जन्म यहां कहानी, कविता या नावेल होता है। इस अवसर पर गुरपाल सिंह सहोता, मेजर रघुबीर सिंह, डाॅ. जसवंत राए, डाॅ. विजय शर्मा, प्रिंसीपल निर्मल सिंह तथा डाॅ. अरमनप्रीत सिंह ने भी अपने विचार प्रकट किए। इस अवसर पर अशोक पुरी ने बताया की श्री ग्रेसा की ओर से तैयार किया जा रहा धारावाहिक ’तपस्वन’ जल्दी ही देखने को मिलेगा। इस मौके पर लेक्चरर नीलम कुमारी, सतवंत कौर, मीना सूद, सीमा रानी तथा साहित्य कीे विद्यार्थी परमजीत कौर को सम्मानित किया गया। इस मौके पर महेश कुमार, गगनदीप, रेंज अफसर जीवन कुमार, सरोज बाला, हरजोत सिंह, गुरपाल सिंह सहोता, मोहन लाल, मलकीत सिंह जौहल मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...