पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mukerian News Memorandum Submitted To Sdm Mukerian For Laying Interlock Tiles On Mansar Road

मानसर रोड पर इंटरलॉक टाइल लगाने के लिए एसडीएम मुकेरियां को सौंपा ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वार्ड नंबर 6 में पड़ते खस्ताहाल मानसर रोड पर इंटरलॉक टाइल लगाने की मांग को लेकर मॉडल टाउन, तिखोवाल मोहल्ला एवं कृष्णा गली निवासियों का एक वफद हलका इंचार्ज भाजपा मुकेरियां जंगीलाल महाजन की अगुवाई में एसडीएम मुकेरियां अशोक शर्मा को ज्ञापन भेंट कर जल्द इस सड़क का निर्माण करवाने की मांग की।

इस समय जंगीलाल महाजन एवं पूर्व पार्षद नीरज साहनी बंटी ने कहा कि मानसर रोड यहां माडल टाउन, तिखोवाल मोहल्ला, कृष्णा गली आदि के निवासी तथा गुडिया शिवाला मन्दिर व दशहरा ग्राउंड को जाने के लिए लोग गुजरते है। हलकी सी बरसात होने तथा गन्दे पानी की निकासी न होने के कारण सड़क बुरी तरह से टूट चुकी है। नगर उन्होंने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि लोगों की परेशानियों को देखते हुए मते को टेंडर में तबदील कर जल्द यह सड़क इंटरलॉक टाइलों की बनाई जाए। इस अवसर पर पूर्व नगर कौंसिल उपाध्यक्ष सेठ पूर्ण चन्द हरजीत सिंह लवली, चान्नन सिंह, बाबा सिंह, शिव चावला, दर्शन सिंह, सेवा सिंह, जतिन, अमित महाजन, ठाकुर रणजीत सिंह, गुरमीत सिंह, मलकीत सिंह, जीत सिंह, सम्पूर्ण सिंह, जयराज, पंकज महाजन, सोनू तलवाड़ आदि उपस्थित थे।

एसडीएम को ज्ञापन देते जंगीलाल महाजन, बंटी साहनी साथ में अन्य।
खबरें और भी हैं...