पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जेल में तीन हवालातियों से मिले मोबाइल, केस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होशियारपुर | जेल में अहिराणा कलां के हरदीप सिंह, पट्टी के राजवंत सिंह व गुरु नानक नगर होशियारपुर के दलवीर सिंह हवालाती से मोबाइल बरामद होने थाना सिटी में मामला दर्ज किया गया है। एएसआई नाजर सिंह ने बताया कि जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट देस सिंह ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए कि चेकिंग में हवालाती हरदीप सिंह और राजवंत सिंह से सिम समेत मोबाइल बरामद किया। वहीं, एएसआई गगन सिंह ने बताया कि रेशम सिंह ने बयान दर्ज करवाए कि जेल में चेकिंग कर हवालाती दलवीर सिंह से सिम समेत मोबाइल पकड़ा। आरोपी हरदीप पर थाना हरियाना में 2018 में धारा 22-61-85 एनडीपीसी एक्ट का केस दर्ज था। इसी तरह राजवंत सिंह के खिलाफ 2019 में थाना मॉडल टाउन में धारा 148, 307, 149, 326, 325, 323 और 324 के तहत मामला दर्ज किया गया था। तब से वह केन्द्रीय जेल में बंद हैं। एएसआई गगन सिंह ने बताया कि तीसरे आरोपी दलवीर सिंह के खिलाफ 2010 में थाना सदर में धारा 302, 148, 149 और आर्म्स एक्ट केस दर्ज किया गया था, जिसके चलते वह फरार हो गया था। कुछ समय पहले ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आरोपियों के पास मोबाइल फोन किस तरह पहुंचे इसकी गंभीरता से जांच की जाएगी।
खबरें और भी हैं...