पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जेल में बंद हत्यारोपी से मोबाइल मिला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जेल में बंद गढ़दीवाला के रिशव उर्फ रवि कुमार हवालाती से मोबाइल बरामद होने के बाद उसके खिलाफ थाना सिटी में केस दर्ज किया गया है। एएसआई सतनाम सिंह ने बताया कि जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट राम किशोर ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए कि उनकी टीम ने जेल में चेकिंग की। इस दौरान हवालाती रिशव उर्फ रवि कुमार की तलाशी ली गई तो उसके पास से सिम समेत मोबाइल बरामद किया गया। इसके चलते केस दर्ज कर अगली कार्रवाई जारी रखी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना भोगपुर (जालंधर) में साल 2018 में धारा 302, 307, 148, 149 और 120-बी के तहत मामला दर्ज किया गया था और तब से वह होशियारपुर की केन्द्रीय जेल में बंद है। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास मोबाइल किस तरह पहुंचा इसकी जांच की जाएगी।

खबरें और भी हैं...