- Hindi News
- National
- Dasua News Mock Drills In Dasuha39s Village Moonak Kalan And Moonak Khurd Today Under Awareness Campaign In View Of Corona Virus
कोरोना वायरस के मद्देनजर जागरूकता अभियान के तहत दसूहा के गांव मूनक कलां व मूनक खुर्द में मॉक ड्रिल आज
जिले में नहीं है कोरोना वायरस का केस : डीसी
होशियारपुर | डीसी अपनीत रियात ने बताया कि कोरोना वायरस-कोविड-19 के मद्देनजर जागरूकता अभियान के अंतर्गत मॉक ड्रिल करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह मॉक ड्रिल दसूहा सब-डिविजन के दो गांव मूनक कलां व मूनक खुर्द में 14 मार्च को करवाई जा रही है, जिसका उद्देश्य विभागों की ओर से की जाने वाली कारगुजारी की समीक्षा व विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए किए जाने वाले प्रबंधों को पुख्ता बनाना है।
डीसी ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस का कोई केस सामने नहीं आया है। इसलिए घबराने की नहीं बल्कि सावधान रहने की जरूरत है। मॉक ड्रिल में 50 घरों के पीछे स्वास्थ्य विभाग की एक टीम तैनात की जाएगी जो घर-घर जाकर स्वास्थ्य की जांच करेगी। जिनमें लक्षण दिखेंगे उनको सिविल अस्पताल भेजा जाएगा। प्रक्रिया के दौरान पूरी सावधानी वैसे ही अपनाई जाएगी जैसी कोरोना वायरस के मरीज के बारे में पता लगने पर अपनाई जाती है।