पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mukerian News Modern Group Of Colleges Organized Half Marathon For Awareness Against Drugs

मॉडर्न ग्रुप अॉफ कॉलेजेस ने नशों के खिलाफ जागरूकता के लिए निकाली हॉफ मैराथन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मॉडर्न ग्रुप ऑफ कॉलेजेस द्वारा नशों के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने के लिए दूसरी हॉफ मैराथन करवाई गई। मैराथन में कॉलेज प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सुरजीत सिंह, प्रदीप लाहा तथा आदर्श पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल गुलशन ऋषि राज मुख्य मेहमान थे। मुकेरियां हॉफ मैराथन में कॉलेज मैनेजमेंट विद्यार्थी तथा स्टाफ के अलावा भारी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया।

हॉफ मैराथन का आरंभ चेयरमैन सुरजीत सिंह व डायरेक्टर डॉ. अर्शदीप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह मैराथन भंगाला चुंगी मुकेरियां से शुरू होकर कस्बा हरसा मानसर में आकर संपन्न हुई। चेयरमैन सुरजीत सिंह ने युवाओं को नशों से दूर रहकर खेलों के प्रति अपनी रूची को बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति नशा करते हैं, वह समाज से टूट जाते हैं। नशा करने वाला परिवार तथा समाज के पर बोझ बन जाता है। डायरेक्टर डॉ. अर्शदीप सिंह ने मॉडर्न ग्रुप ऑफ कॉलेज के स्टाफ तथा अन्य सहयोगियों को बधाई देते हुए हॉफ मैराथन की सफलता के लिए उनकी प्रशंसा की। इस मौके विजयी खिलाड़ियों को नकद राशि, प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस समय पर प्रिंसिपल रुपिन्द्र सिंह जौहल, प्रिं. नवदीप भारद्वाज, प्रो. परविन्द्र सिंह, अमन डडवाल, रमन कुमार, लवप्रीत सिंह उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...