- Hindi News
- National
- Garhshankar News Mother Hardeep Kumar Received Appreciation Letter For Good Work
मा. हरदीप कुमार को बढ़िया काम के लिए मिला प्रशंसा पत्र
गढ़शंकर | शिक्षा के क्षेत्र में बढ़िया कारगुजारी के लिए तथा 100 फीसदी मिशन तहत किए कामों के लिए शहीद सरवन दास सरकारी मिडल स्कूल कितना के प्रभारी हरदीप कुमार व स्टाफ को शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार द्वारा प्रशंसा पत्र भेजकर सम्मानित किया गया। यह प्रशंसा पत्र गणित के ब्लाक मेंटर संदीप कुमार ने खुद स्कूल में पहुंच कर भेंट किया। उल्लेखनीय है कि गत कुछ वर्षों से मिडल स्कूल कितना शिक्षा के क्षेत्र में शानदार सेवाएं प्रदान कर रहा है और सेल्फ मेड स्मार्ट स्कूल बना है। स्कूल में हर आधुनिक सुविधा उपलब्ध है।