- Hindi News
- National
- Tanda News Mother39s Blessings Complete Work Without Any Hindrance Dheer
मां के आशीर्वाद से बिना किसी रुकावट पूरे होते हैं काम : धीर
होशियारपुर | मां के आशीर्वाद से इंसान के सारे ही कार्य बिना किसी रुकावट के संपन्न होते हैं। यह बातें बनवारी लाल गुप्ता व सुशील कुमार धीर ने कही। उन्होंने ‘मईया जी असीं नौकर तेरे वैष्णो धाम’ भरवाई रोड में संध्या गंगा आरती की। इस मौके पर उनके साथ दर्शन कुमार गुप्ता, जोगिंदर पाल गुप्ता, विपिन धीर, ध्रुव सिंगला थे। प्रेस सचिव अश्विनी छोटा ने बताया कि मंदिर में बन रही गर्भ जून गुफा का निर्माण कार्य मां के आशीर्वाद से चल रहा है। गुफा को सितंबर माह में होने वाले जागरण में भक्तों के दर्शनों के लिए खोला जाएगा। निर्माण कार्य के लिए सरिया, सीमेंट, ईंटें व तन, मन व धन से सहयोग करना चाहिए। प्रबंधकों ने उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर मंदिर प्रबंधक कमेटी ने भंडारा लगाया। यहां शाम लाल, विजय कश्यप, महिंदर पाल गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अश्विनी छोटा, कुलदीप मल्होत्रा, राकेश शर्मा, संजीव ठुकराल, अंकुर तुलसी, कपिल पाहरा, देवेन्द्र देवगण, अमित गुप्ता, हरी सिंह सैनी, साहिल वधवा, मान्य ठुकराल, रिधिमा, राजन गुप्ता (मिंटू), नवीन जैरथ आदि उपस्थित थे।