पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मेरा वार्ड ही मेरा परिवार : पार्षद भाटिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने मोहल्ला कच्चे क्वार्टर होशियारपुर में प्रदेश महासचिव ठाकुर लक्की सिंह की अध्यक्षता में सम्मान समारोह करवाया। जिसमें वार्ड नं 42 के पार्षद सुरेश बिट्टू भाटिया को मोहल्ले में किए गए बढ़िया कार्यों के लिए उनका मुंह मीठा करवाकर विशेष तौर पर सम्मानित किया। इस मौके उनके साथ उनकी प|ी सुनीता भाटिया भी मौजूद थी।

इस मौके पार्षद सुरेश बिट्टू भाटिया ने कहा कि उन्होंने मोहल्ले में पिछले पांच वर्षों में 2 करोड़ की लागत से रिकार्ड तोड़ विकास करवाया है, जिसमें वार्ड नं 42 निवासियों के लिए नया ट्यूबवैल, कम्युनिटी सेंटर, सभी छोटी-बड़ी गलियों में इंटर लॉकिंग टाइलें, एलईडी लाइटें तथा अन्य कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में 85 प्रतिशत के करीब काम पूरा हो चुका है तथा जनता के प्यार और सहयोग से किए जाने वाले आगामी कार्यकाल में वह भी अवश्य पूरे करवाया जाएंगा।

उन्होंने कहा कि मेरा वार्ड ही मेरा परिवार है। इस मौके ठाकुर लक्की सिंह ने कहा कि वह उम्मीद करते है कि अगली बार वार्ड नं 42 में हुए विकास कार्यों को देखते पार्षद सुरेश बिट्टू भाटिया को सर्वसम्मति के साथ ही पार्षद बनाया जाए।

इस मौके अमीर सिंह, राज कुमार कटारिया, रिक्की कटारिया, मिंटू ठाकुर, मोनू कटारिया, गुरदेव सिंह, नरेश बिट्टू, मदन लाल, लक्की भाटिया, तिलक राज, सुरेश तिवारी, मनी कटारिया, सुषमा देवी, बिमला देवी, वीनू देवी, वीना रानी, कांता देवी, सपना देवी, गुलशन अहूजा, सूरज मलिक, काला मलिक, भवानी ठाकुर, मनसा राम, दीपक, रामेश व अन्य लोग उपस्थित थे।

बिट्टू भटिया को सम्मानित करते वार्ड के लोग।-भास्कर
खबरें और भी हैं...