- Hindi News
- National
- Hoshiarpur News Naini First In The District With 811 Marks In Bsc Agriculture Semester 1
बीएससी एग्रीकल्चर सेमेस्टर-1 में नैनी 81.1 % अंक से जिले में प्रथम
पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा घोषित किए गए बीएससी एग्रीकल्चर सेमेस्टर प्रथम तथा सातवां में खालसा कॉलेज गढ़दीवाला का नतीजा शानदार रहा है। काॅलेज के रजिस्ट्रार डाॅ. दविंदर संधल ने बताया कि बीएससी एग्रीकल्चर सेमेस्टर प्रथम में नैनी ने 81.1 प्रतिशत अंक प्राप्त करके यूनिवर्सिटी में आठवां तथा जिले में पहला स्थान हासिल किया है। सुखदीप कौर ने 72.6 अंक तथा जशनप्रीत कौर ने 71.3 प्रतिशत अंक प्राप्त करके कमशः दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया है। इसी तरह बीएससी सेमेस्टर सातवें में छात्रा राजमीत कौर ने 82.9 प्रतिशत अंक गुरनाम सिंह ने 81.4 प्रतिशत अंक तथा वैशाली ने 79.9 प्रतिशत अंक प्राप्त करके कमशः पहला, दूसरा तथा तीसरा स्थान हासिल किया है। विद्यार्थियों की इस प्राप्ति पर काॅलेज प्रिंसिपल डाॅ. सतविंदर सिंह ढिल्लों ने विभाग के प्रोफेसर साहिबानों को इस शानदार नतीजे के लिए बधाई दी तथा विद्यार्थियों को ओर मेहनत करने की प्रेरणा दी।