पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hajipur News Navjot39s Body Reached India From Saudi Arabia Due To Khanna39s Efforts

खन्ना के प्रयासों के चलते नवजोत का शरीर सऊदी अरब से भारत पहुंचा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होशियारपुर | भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के प्रयासों के चलते माहिलपुर के गांव हवेली के निवासी नवजोत सिंह का पार्थिव शरीर सऊदी अरब से भारत पहुंचा जिसका अंतिम संस्कार उसके पैत्रिक गांव में किया जा चुका है। खन्ना के पार्टी कार्यालय से उनके निजी सचिव ज्योति कुमार जौली ने बताया कि गत दिनों नवजोत सिंह के पिता हरबंस सिंह ने अविनाश राय खन्ना से भेंट की तथा उन्हें अपने बेटे नवजोत सिंह जो कि सऊदी अरब में ड्राइवर का काम करता था, की वहां मृत्यु हो जाने संबंधी अवगत करवाकर उसका पार्थिव शरीर भारत मंगवाने का आग्रह किया था। इसके चलते खन्ना ने विदेश मंत्रालय के समक्ष नवजोत का पार्थिव शरीर भारत भेजने की मांग उठाई थी। नवजोत के परिवारजनों ने भारत सरकार तथा खन्ना का आभार जताते हुए बताया कि नवजोत सिंह का पार्थिव शरीर भारत पहुंच गया था तथा उसका अंतिम संस्कार भी उसके परिजनों के बीच उसके पैत्रिक गांव हवेली में किया जा चुका है।
खबरें और भी हैं...