पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hoshiarpur News Nehru Yuva Kendra Organized Ceremony To Commemorate Women39s Day

नेहरू युवा केंद्र ने महिला दिवस के उपलक्ष्य में समारोह करवाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तलवाड़ा | नेहरू युवा केन्द्र होशियारपुर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के जिला युवा समन्वयक राकेश कुमार की दिशा निर्देश अनुसार ब्लॉक तलवाड़ा में महिला दिवस मनाया गया। जिसमें समाज की महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के वक्ता ने कहा समाज के लिए नारी ही शक्ति का आधार है। आज की महिला निर्भर नहीं हैं। वह हर मामले में आत्मनिर्भर और स्वतंत्र हैं और पुरुषों के बराबर सब कुछ करने में सक्षम भी हैं। हमें महिलाओं का सम्मान जेंडर के कारण नहीं, बल्कि स्वयं की पहचान के लिए करना होगा। हमें यह स्वीकार करना होगा कि घर और समाज की बेहतरी के लिए पुरुष और महिला दोनों समान रूप से योगदान करते हैं। हमें महिलाओं का सम्मान जेंडर के कारण नहीं, बल्कि स्वयं की पहचान के लिए करना होगा। हमें यह स्वीकार करना होगा कि घर और समाज की बेहतरी के लिए पुरुष और महिला दोनों समान रूप से योगदान करते हैं। यह जीवन को लाने वाली महिला है। हर महिला विशेष होती है, चाहे वह घर पर हो या ऑफिस में। इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र के वालंटियर स्नेहलता, केवल कृष्ण, गुरदेई, मनजीत कौर, प्रियंका देवी, मनु देवी, सुनीता देवी, मधुबाला, अमरजोत, पूजा कुमारी मौजूद थीं।
खबरें और भी हैं...