पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hoshiarpur News Note Necklaces And Pits Stolen From The Shop In Dal Bazaar

दाल बाजार में दुकान से नोटों के हार और गडि्ढयां चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दाल बाजार स्थित शंकर हारां वाले की दुकान से बुधवार रात रुपयों के हार, हार बनाने के लिए रखे नए नोट चोरी कर लिए गए। दुकान के मालिक नरेश वालिया ने बताया कि बुधवार देर रात उनको चौकीदार ने सूचित किया कि उनकी दुकान का शटर टूटा हुआ है। इसके चलते वह मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस भी दुकान पर पहुंच गई। नरेश ने बताया कि दुकान में जांच की तो देखा कि नोटों वाले हार गायब हैं और दुकान में पड़ी नए नोटों की गड्ढियां भी चोरी हो चुकी हैं। नरेश ने बताया कि पिछले दो सालों में चोरों ने चौथी बार उनकी दुकान को निशाना बनाया और इस बार भी चोरों ने पहले उनकी दुकान का शटर तोड़ा। उसके बाद उन्होंने दुकान में घुसकर चोरी को अंजाम दिया।

एक-दो चोर पकड़कर आराम से बैठ जाती है पुलिस : भाजपा नेता

मौके पर भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद, शिव सूद, बिट्टू भाटिया समेत कई भाजपा लीडर पहुंचे। बिट्टू भाटिया ने कहा कि पुलिस एक-दो चोर पकड़कर अपनी बल्ले-बल्ले करवाने में लग जाती है और फिर आराम से बैठ जाती है जबकि शहर में कई चोर गिरोह सरगर्म हैं। पंजाब सरकार के मंत्री भी इन चोरियों को लेकर गंभीर नहीं हैं। इस मौके पर शिव सूद, दर्पण गुप्ता, शिव कुमार काकू, यशपाल शर्मा, अनिल जैन, मोहित कैंथ, अजय जैन, मोहिंदरपाल सैनी, शम्मी वालिया, राजेश कुमार काका, अमित आंगरा उपस्थित थे। इस दौरान थाना सिटी के एसआई प्रदीप कुमार ने कहा कि वह मामले की जांच करा रहे हैं।

नरेश वालिया से चोरी के बारे में जानकारी लेते भाजपा नेता।
खबरें और भी हैं...