- Hindi News
- National
- Hoshiarpur News Notice Of Demolition Of Shops Shopkeepers Submitted A Demand Letter To The Planning Committee Chairman
दुकानें गिराने का नोटिस, दुकानदारों ने प्लानिंग कमेटी चेयरमैन को सौंपा मांगपत्र
बंगा सिटी|बंगा में नेशनल हाईवे द्वारा बनाए जा रहे फ्लाईओवर के काम में बाधा बन रहीं दुकानों को गिराने के संबंध में कौंसिल द्वारा दुकानदारों को जारी किए नोटिसों के बाद दुकानदारों में घबराहट पाई जा रही है। दुकानदारों का कहना है कि अगर दुकानें गिरा दी गईं तो उनका रोजगार उजड़ जाएगा। ऐसे में कौंसिल उन्हें किसी अन्य स्थान पर दुकानें अलाट करे ताकि वे अपने परिवार का पेट पाल सकें। इसी मांग के चलते शनिवार को दुकानदारों ने मनियारी बाजार, मेन रोड व पालिका कांपलेक्स, मनोहर लाल भनोट मार्किट के दुकानदारों ने स्थानीय मुकंदपुर रोड पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में बैठक की। इसके बाद दुकानदारों ने जिला प्लानिंग कमेटी के चेयरमैन सतवीर सिंह पल्ली झिक्की से मुलाकात करके ज्ञापन सौंपा। व्यापार मंडल के प्रधान राजेश धुप्पड़ ने बताया कि दुकानदारों के अन्य सरकारी स्थान पर जमीन मुहैया करवाकर उन्हें दुकानें बनाकर दी जाएं। उधर, दुकानदारों से ज्ञापन लेने के बाद सतवीर सिंह ने कहा कि फ्लाईओवर बनने से दुकानदारों का बड़ा नुकसान तो हो रहा है।