पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mukerian News Nri Karamjeet Distributed 200 Saplings At Sarhala Boys School

एनआरआई करमजीत ने सरहाला लड़के स्कूल में 200 पौधे बांटे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होशियारपुर | अमेरिका निवासी करमजीत साही ने नेशनल ग्रीन क्रॉप्स स्कीम अधीन सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरहाला मुंडियां लड़के में विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों और गांव निवासियों को नीबू जाति के 200 पौधे बांटे। उन्होंने कहा कि गुरुअों-पीरों की पवित्र धरती और पूरे देश का अन्नदाता कहलवाने वाला यह पंजाब जहरीले पानियों, नशे और प्रदूषण की मार के तहत बंजर हो रहा है। उसे बचाने के लिए सरकार के साथ विदेशों में बैठे पंजाबियों और अन्य स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को बड़ा प्रयास करना होगा। यहां करमजीत सिंह साही के पिता हरजीत सिंह साही, चाचा सिमरजीत सिंह साही और स्कूल मैनेजमेंट समिति के मेंबर पूर्व अध्यापक मास्टर अवतार सिंह मौजूद थे। प्रिंसिपल अमनदीप शर्मा और स्टाफ ने मेहमानों का धन्यवाद किया।
खबरें और भी हैं...