- Hindi News
- National
- Hoshiarpur News On The Occasion Of Ada Saran The Mahalella Occasions 13 Monolithic Lessons
अड्डा सरां पर होले महल्ले मौके 13 अखंड पाठ के भोग डाले
टांडा उड़मुड़ | अड्डा सरां में सालाना होला-महल्ले लंगर कमेटी कंधाला जट्टां ने 13 अखंड पाठ क्रमवार रखे। 6 अखंड पाठों के भोग पहले डाले गए और इसी तरह 7 अखंड पाठों के भोग बुधवार को डाले गए। इस उपरांत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हाजिरी में धार्मिक दीवान सजाए गए। इस मौके इंटरनेशनल ढाडी जत्था जसविंदर सिंह बागी मोगा के अलावा कथावाचक व अन्य कीर्तनी जत्थों ने संगत को गुरबाणी के साथ जोड़ा। कमेटी की ओर से आनंदपुर साहिब के दर्शनों को जाने वाली संगत के लिए रोजाना लंगर लगाए गए। यहां प्रधान रेशम सिंह, कुलवंत सिंह, सेक्रेटरी मंजीत सिंह, परमजीत सिंह पम्मा, आज्ञा सिंह, गुरविंदर सिंह, इंदरजीत सिंह, जसपाल सिंह, डॉ. शाम सिंह, गुरमेल सिंह, जसवीर सिंह, अमरीक सिंह, सरवन सिंह, रमण कुमार, बलवीर सिंह, सुखविंदर सिंह, अवतार सिंह हेड ग्रंथी, बाबा मखन सिंह उपस्थित थे।