पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tanda News One Arrested Including Stolen Bullet Motorcycle Case Registered

चोरी के बुलेट मोटरसाइकिल समेत एक गिरफ्तार, केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टांडा उड़मुड़ | टांडा पुलिस ने नाकाबंदी दौरान एक चोर को मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार करके केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी हरगुरदेव सिंह ने बताया कि एएसआई रणजीत सिंह, एएसआई बलवीर सिंह की पुलिस पार्टी दारापुर बाईपास पर नाकाबंदी करके चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक नौजवान बुलेट मोटरसाइकिल पर आता दिखा जो पुलिस नाकाबंदी देख पीछे मुड़ने लगा तो एएसआई रणजीत सिंह ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ दौरान उक्त नौजवान ने अपना नाम परमिंदर सिंह मोनू निवासी लोधीचक्क बताया और बुलेट मोटरसाइकिल का कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया। परमिंदर सिंह को मौके पर गिरफ्तार करके थाना टांडा लाए। टांडा पुलिस की ओर से पूछताछ दौरान मोनू ने बताया कि यह बुलेट मोटरसाइकिल उसने जालंधर से चोरी किया था और बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा था। टांडा पुलिस ने केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई आरंभ दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि परमिंदर सिंह मोनू खिलाफ पहले भी थाना टांडा में लड़ाई झगडे संबंधी मामला दर्ज है। पूछताछ दौरान परमिंदर की निशानदेही पर झगड़े में प्रयोग किया टकुआ भी बरामद कर लिया है।
खबरें और भी हैं...