अवैध शराब तस्करी के मामले में एक पकड़ा
होशियारपुर | अवैध शराब की तस्करी में गांव बिछोही के अवतार सिंह को थाना चब्बेवाल की पुलिस ने काबू किया है। एएसआई बुध सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली कि अवतार सिंह शराब सप्लाई करने जा रहा है। उन्होंने नाकाबंदी कर आरोपी को काबू किया और उसके पास से 24 बोतल अवैध शराब बरामद की। आरोपी पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।