ट्रक की चपेट में अाने से एक की मौत, भाई गंभीर जख्मी
ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत पर मुकेरियां पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि जोगिंदरपाल वासी फत्तूवाल थाना मुकेरियां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भाई सरनदास के साथ मोटरसाइकिल पर निजी काम से वापस आ रहे थे। जब वह जीटी रोड शीतला माता मंदिर के नजदीक पहुंचे तो एक ट्रक (पीबी 07 आर 4750) की चपेट में अाने से गंभीर जख्मी हो गए। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जालंधर रेफर किया गया। यहां रास्ते में उसके भाई सरनदास की मौत हो गई। वहीं मुकेरियां पुलिस ने ट्रक चालक जीवन कुमार वासी नौशहरा पत्तन थाना मुकेरियां पर केस दर्ज किया है।