नशीले पदार्थ समेत एक महिला गिरफ्तार
टांडा उड़मुड़ | टांडा पुलिस ने एक महिला को 110 ग्राम नशीले पदार्थ समेत गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। महिला की पहचान मानो उर्फ अनीता निवासी चंडीगढ़ कालोनी टांडा के रूप में हुई। थाना प्रभारी हरगुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस टांडा से गांव खखा की तरफ गश्त पर थी। टांडा पुली के पास एक महिला पुलिस को देख पीछे मुड़ने लगी। लेडी कांस्टेबल की मदद से महिला की तलाशी ली तो उससे 110 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ।