पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Garhshankar News Overload Vehicles Jammed On The Garhshankar Nangal Road It Takes One And A Half Hours To Go 15 Km

गढ़शंकर-नंगल सड़क पर तूड़ी से ओवरलोड वाहनों से लग रहा जाम, 15 किमी जाने में लग रहा डेढ़ घंटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गढ़शंकर-नंगल सड़क पर चलने वाली तूड़ी से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां व टिप्पर परेशानी का कारण बन चुके हैं। इनके चलते इस सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है। इस सड़क से बाबा बालक नाथ, माता ज्वाला जी, माता चमुंडा देवी, माता चिंतपूर्णी सहित अन्य धार्मिक स्थलों व टूरिस्ट स्थल पर जाने वाले हजारों वाहन गुजरते हैं। अब होला महल्ला के बाद अन्य धार्मिक मेले शुरू हो गए हैं। इसके चलते सड़क पर वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है। बता दें कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार ओवरलोड टिप्परों के कारण पहले भी हादसे हो चुके हैं। एेसे वाहन छोटे वाहनों को कई-कई किलोमीटर तक साइड तक नहीं देते। हिमाचल प्रदेश के बार्डर से लेकर गढ़शंकर तक दो से तीन टिप्पर, ट्रैक्टर ट्रालियां व ट्राले खराब रोड़ पर लंबे समय तक खड़े रहते हैं, जिसके कारण जाम लग जाता है। इस पंद्रह किलोमीटर के रास्ते को तय करने में डेढ़ घंटा तक लग रहा है। यहां कोई पुलिस मुलाजिम तैनात न होने के कारण लोगों को खुद ही जाम से निपटना पड़ता है। दिनेश राणा बीनेवाल, संजीव शर्मा ने कहा कि उनका इस सड़क से अकसर जाना होता है और ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रालियों, टिप्परों व ट्रालों के कारण उन्हें अकसर देरी हो जाती है। कई बार शाहपुर की पहाड़ी में तो जाम इतना भयानक रूप धारण कर लेता है कि वापस घर जाना पड़ता है।

समस्या दूर करने के लिए मुलाजिम लगाएंगे : एसएचअो

एसएचओ इकबाल सिंह ने कहा कि नंगल सड़क की जाम की समस्या को दूर करने के लिए पुलिस कर्मचारियों की स्पेशल ड्यूटी लगाएंगे। जो भी नियमों के खिलाफ वाहन जाता मिला, उसका चलान काटा जाएगा।

गढ़शंकर-नंगल रोड पर शाहपुर की पहाड़ी में लगा जाम। (दाएं) यातायात को बाधित करता सड़क पर खड़ा ओवरलोड टिप्पर।-भास्कर
खबरें और भी हैं...