पेंशनर्स वेलफेयर यूनियन का चुनाव 16 मार्च को
पंजाब पेंशनर्स वेलफेयर यूनियन मुकेरियां की नई कार्यकारिणी का चुनाव 16 मार्च को होगा। यूनियन के प्रधान अनंत राम ने बताया कि 16 मार्च को कमेटी पार्क मुकेरियां में सुबह 11 बजे होने वाली मासिक मीटिंग में यूनियन की नई कार्यकारिणी कमेटी का चुनाव किया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों को इस बैठक में शामिल होने की अपील की। इस समय उन्होंने पटियाला में बेरोजगार अध्यापकों पर किए लाठीचार्ज की भी निंदा की तथा कहा कि उनकी यूनियन बेरोजगार अध्यापकों के साथ खड़ी है।