- Hindi News
- National
- Talwara News People Will Go To Villages In Shivam Sharma Area And Listen To People39s Problems
शिवम शर्मा इलाके के गांव-गांव जाकर सुनेंगे लोगों की समस्याएं
तलवाड़ा में बेहतर स्वास्थ्य सेवा की बहाली की मांग के समर्थन में लंबा संघर्ष करने वाले समाज सेवी राष्ट्रीय हिन्दू नेता व हिमालय परिवार के पंजाब प्रवक्ता शिवम शर्मा ने जारी बयान में कहा कि अब वह पूरे इलाके में गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे और जिस अधिकार क्षेत्र में वो कार्य आता होगा उसे हल करवाने का पूरा प्रयास करेंगे। इसी के साथ ही हर किसी को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। शिवम ने कहा कि हमारी पूरी टीम जमीनी स्तर पर लोगों के साथ जुड़ेगी, समाज हित व देश हित की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगी। आज के समय में भी हमारे देश के कुछ लोगों को उनके अधिकारों के बारे में नहीं पता है, शायद इसीलिए विकास में कहीं न कहीं कमी रह रही है। हमारी पूरी टीम का प्रयास रहेगा कि प्रदेश सरकार व भारत सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता को मिल सके और उनकी समस्याओं को हल करवाया जा सके।