पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Tanda News Po Tanda Police Arrested Along With Ashala In Three Major Criminal Cases

तीन बड़े आपराधिक मामलों में पीओ टांडा पुलिस ने असलहा समेत किया गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

थाना टांडा पुलिस ने बिजली घर टांडा चौक के पास नाकेबंदी दौरान कार चालक को पिस्तौल, कारतूस और 6 रौंद समेत पकड़ा है। डीएसपी गुरप्रीत सिंह गिल और एसएचओ हरगुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी 11 मार्च को एएसआई अमरजीत सिंह की अगुवाई में बिजली घर चौंक टांडा के पास नाकेबंदी कर चेकिंग कर रही थी कि इसी दौरान कार आई20 (पीबी 07 एजे 0303) को रोका तो उसमें प्रभजोत सिंह उर्फ सोनी निवासी स्टार ट्रैक्टर वर्कशाप, डीसी रोड एसडीएम चौक होशियारपुर था। तलाशी लेने पर उससे एक देसी पिस्टल 30 बोर, दो मैगजीन और 6 जिन्दा रौंद बरामद किए। प्रभजोत सिंह उर्फ सोनी के खिलाफ धारा 25-54-59 असलहा एक्ट में केस दर्ज किया है। डीएसपी गुरप्रीत सिंह गिल ने बताया कि प्रभजोत सिंह उर्फ सोनी के खिलाफ होशियारपुर सिटी थाने में 31 अगस्त 2009 को धारा 452, 379, 427, 341, 34 आईपीसी, 8 सितंबर 2015 को धारा 307, 326, 324, 379, 506, 148, 149 आईपीसी समेत 25-54-59 असलहा एकट, थाना मॉडल टाउन में 18 मार्च 2016 को धारा 307, 324, 323, 34 आईपीसी में केस दर्ज है, जिनमें वह पीअो चल रहा था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

खबरें और भी हैं...