पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hoshiarpur News Police Are Intoxicated Or Not Police Is Conducting Dope Test

पुलिस मुलाजिम नशा कर रहे हैं कि नहीं, पुलिस करा रही है डोप टेस्ट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना| पुलिस कमिश्नर द्वारा सभी पुलिस मुलाजिमों का डोप टेस्ट करवाया जा रहा है। एेसे में जो नशे का सेवन करते हैं या तो वो छुट्टी के लिए बहाना ढूंढ रहे हैं और कुछ छुट्टी पर निकल गए हैं। फिलहाल अधिकारी मुलाजिमों का टेस्ट करवाने के लिए थाना वाइज नहीं, बल्कि रेंडमली चुन-चुन कर मुलाजिमों का टेस्ट करवा रहे हैं। ताकि किसी को बचने का मौका न मिल सके। 6 महीनों में 11 मुलाजिम एेसे मिल हैं, जोकि नशे का सेवन और तस्करी करते रहे है। इस टेस्ट के लिए किसी एक थाने से शुरू नहीं किया गया। मुलाजिमों को चुनने के लिए भी अलग सिस्टम रखा गया है। कभी थाने से तो कभी दफ्तरों में बैठे मुलाजिमों को टेस्ट के लिए कभी भी बुला रहे हंै।
खबरें और भी हैं...