- Hindi News
- National
- Hoshiarpur News Police Lathi Charge On Teachers Demanding Jobs Is Condemnable Manhas
नौकरी की मांग करते शिक्षकों पर पुलिस का लाठीचार्ज करना निंदनीय : मन्हास
होशियारपुर | गत दिनों पटियाला शहर में शांतिपूर्ण तरीके से नौकरी की मांग कर रहे ईटीटी शिक्षकों पर पुलिस कर्मियों द्वारा क्रूरता से लाठीचार्ज करना बहुत ही निंदनीय था। इस लाठीचार्ज में कई महिला शिक्षकों सहित दर्जनों शिक्षक घायल हो गए।
लाठीचार्ज कि जिला भाजपा देहाती प्रधान संजीव मन्हास ने पंजाब सरकार की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि कितनी शर्म की बात है कि एक तरफ हम, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पूरे विश्व में मनाया जा रहा था, और दूसरी तरह पटियाला शहर में राज्य सरकार के इशारे पर पुलिसकर्मी महिला शिक्षकों को बड़ी क्रूरता से अंधाधुंध पीट और उनको बालों से पकड़कर खींच रहे थे। उन्होंने कहा कि बेरोजगार ईटीटी शिक्षकों की जायज मांगों को सुनने और उन्हें वादे के मुताबिक नौकरी देने के बजाए कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस सरकार ने उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की है। इन सभी शिक्षकों को विश्वास दिलाती है कि इस अत्याचार के खिलाफ न्याय के लिए उन्हें भाजपा द्वारा हर तरह से समर्थन दिया जाएगा।
इस मौके भाजपा जिला देहाती प्रधान संजीव मन्हास ने पंजाब सरकार को चेतावनी दी कि अगर सरकार का यही तानाशाही रवैया रहा व सरकार लोगों की सच्चाई को दबाती रही, तो बीजेपी वर्कर जिले में आम जनता के पक्ष में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेगी।